ग्राम पंचायत अारक्षण के िलए िदन भर चली प्रक्रिया, डटे रहे ग्रामीण।
गंजबासौदा| ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया जनपद पंचायत में सुबह से देर रात तक जारी रही। प्रक्रिया देखने, परिणाम जानने कि लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण जनपद प्रांगण में डटे रहे।
विकासखंड में कुल 101 ग्राम पंचायतों का आरक्षण एसडीएम प्रकाश नायक, तहसीलदार सरोज परिहार और जनपद सीईओ आरएन गुप्ता द्वारा कराया गया। इसमें 23 ग्राम पंचायतें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई। इसके अलावा 12 महिलाओं व 11 पुरुषों के लिए रहेंगी। इसी प्रकार 9 ग्राम पंचायतें अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए रहेंगी। इनमें 5 महिलाओं की उम्मीदवारी के लिए होंगी। इसी प्रकार पिछड़ा वर्ग अन्य के लिए 25 ग्राम पंचायत रहेंगी। इनमें 13 महिलाओं के लिए होंगी जबकि 12 पर पुरुष चुनाव लड़ सकेंगे। इसके अतिरिक्त 44 ग्राम पंचायतें शेष अनारक्षित वर्ग के लिए रखी गई हैं। एसडीएम ने बताया कि सबसे पहले पंचों के पदों के लिए आरक्षण किया गया क्योंकि यह सबसे बड़ा कार्य था। इसका कार्य दिनभर चला। इस कारण ही आरक्षण कार्य देर तक निपट पाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-out-of-101-gram-panchayats-only-44-people-will-be-able-to-contest-elections-072024-6495242.html
No comments:
Post a Comment