Friday, January 31, 2020

धर्मवीर सिंह होंगे एसपी मुख्यालय गोपाल बने सीएसपी हनुमानगंज


राज्य सरकार ने शुक्रवार देर शाम राज्य पुलिस सेवा के 150 अफसरों के थोकबंद तबादले किए हैं। इनमें 15 एएसपी और बाकी सीएसपी, डीएसपी व एसडीओपी शामिल हैं। एआईजी रेल रहे धर्मवीर सिंह यादव को एसपी मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। महिला अपराध प्रकोष्ठ भोपाल जोन रहीं श्रृद्धा जोशी को एएसपी बैतूल बनाया गया है।

एसडीओपी औबेदुल्लागंज रहे गोपाल सिंह चौहान अब सीएसपी हनुमानगंज होंगे। सुशील तिवारी को ट्रैफिक डीएसपी उज्जैन से ट्रैफिक डीएसपी भोपाल लाया गया है। वहीं, पुलिस मुख्यालय में पदस्थ संजय सिंह पवार भी ट्रैफिक डीएसपी भोपाल होंगे। हाल ही में सीएसपी हनुमानगंज के आदेश को संशोधित करते हुए अजय जैन अब विजय नगर, इंदौर के सीएसपी बनाए गए हैं। सीएसपी निशातपुरा लोकेश कुमार सिन्हा को हटाकर उनकी जगह माणकमणि कुमावत को लाया गया है। कुमावत अब तक डीएसपी पुमनि कार्यालय शहडोल जोन में थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-dharamvir-singh-will-be-sp-headquarters-gopal-becomes-csp-hanumanganj-065132-6518391.html

No comments:

Post a Comment