Wednesday, January 29, 2020

56 सरपंच और 907 पंच पदों के लिए किया गया आरक्षण


गैरतगंज | विकासखंड के अंतर्गत 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं इन ग्राम पंचायतों के 907 वार्डों में पंच के पदों के लिए सोमवार को जनपद पंचायत में आरक्षण की कार्रवाई की गई। अफसरों की टीम ने राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों की उपस्थिति में इस प्रक्रिया को संपन्न करवाई। आगामी पंचायत चुनावों के लिए जनपद पंचायत गैरतगंज में सरपंच एवं पंचों के पदों के लिए आरक्षण की कार्रवाई हुई। जनपद पंचायत कार्यालय में सुबह से ही आरक्षण की कार्रवाई देखने के लिए लोग जमा होना शुरू हो गए। बडी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं जनसमूह की मौजूदगी के बीच एसडीएम प्रियंका मिमरोट ने उपस्थित लोगो को आरक्षण के नियमों से अवगत कराया। इसके अलावा अधिकारियों के दल में तहसीलदार राजीव कहार, जनपद सीईओ एसएल कुरैले एवं नायब तहसीलदार अवधेश यादव ने मौजूद रहकर पूरी कार्यवाही सम्पन्न कराई। आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 56 ग्राम पंचायतों में 28 महिलाओं के लिए आरक्षित की गई। वही 8 अजजा, 12 अजा, 14 अपिवर्ग एवं 22 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gairatganj News - mp news reservation made for 56 sarpanch and 907 panch posts


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-reservation-made-for-56-sarpanch-and-907-panch-posts-072037-6503608.html

No comments:

Post a Comment