Monday, January 27, 2020

कार ने दाे बाइक सवाराें काे टक्कर मारी, फिर पेड़ से टकरा कर बीच सड़क पर पलटी, 3 घायल

इंदौर. महालक्ष्मी नगर में सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तारकार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारी। इसके बाद एक पेड़ से टकरा कर पलटी खा गई। घटना में तीन लोगों को चोट आईं हैं।

प्रत्यक्षदर्शी धनराज पाटिल के अनुसार, कार बाॅम्बे हाॅस्पिटल की ओरसे महालक्ष्मी नगर की ओररही थी। इस दौरान कार चालक नेदो बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। इसके बाद भी स्पीड कम करने की जगह उसने और बढ़ा दी। कार की स्पीड ज्यादा होने से यह बाईंओर पेड़ से टकराई और पलटी खा गई। कार के पलटी खाते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार जब्त कर सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सड़क किनारे पलटी कार।


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/indore-mahalaxmi-nagar-bike-road-accident-today-three-injured-126610296.html

No comments:

Post a Comment