बैतूल| भैंसदेही ब्लॉक के बासनेरकला गांव की एक महिला के जहर खाने के बाद परिजन रविवार शाम को जिला अस्पताल में मृत अवस्था में लेकर पहुंचे। ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला की जहर खाने से मौत होना बताया, जबकि मायके पक्ष के लोगों ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया। अस्पताल चौकी के उमाकांत मिश्रा ने बताया बासनेरकला निवासी विमला पति सेवाराम बेले की जहर खाने से मौत हो गई। उसे मृत अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। उन्होंने बताया महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पति सेवाराम बेले पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले की जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-woman-dies-due-to-poisoning-family-accused-of-assault-064016-6487990.html
No comments:
Post a Comment