खरगोन. शहर के प्रत्येक दुकान-मकान की स्थिति अब ई-नगर पालिका सिटीजन एप पर दिखाई दे रही है। इनका टैक्स भी नपा के अधिकारियों ने ऑन लाइन कर दिया। ऐसा करने वाला खरगोन नगर पालिका इंदौर, भोपाल के बाद प्रदेश में तीसरा शहर है।
शहर के 9 राजस्व अधिकारियों की टीमों ने 3 माह तक शहर के प्रत्येक दुकान, मकान, भू-भाग का सत्यापन कर इसका रिकॉर्ड ऑनलाइन अपलोड किया। स्थिति यह है कि जिले में अब तक 2236 शहरवासियों ई-नगर पालिका एप के माध्यम से ही टैक्स जमा किया है। नगरपालिका में सभी तरह के करों के भुगतान की ऑनलाइन सुविधा शुरू हो गई है। जिले में 11598 लोगों ने एप डाउनलोड किया है।
घर बैठे कर सकते हैं भुगतान
राजस्व अधिकारी संजय रावल ने बताया नगरीय क्षेत्र के करदाताओं की सुविधा के लिए जलकर, संपत्ति कर आदि का ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं। करदाता व शहरवासी घर बैठे एंड्रायड मोबाइल या कम्प्यूटर से करों का भुगतान करने के लिए https://ift.tt/22HBhzH पर जाकर ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके अलावा नपा के मुख्य व उपकार्यालयों में स्वाइप मशीन की भी सुविधा है।
प्रमाण-पत्र भी निकाल सकते हैं ऑनलाइन
शहरवासी भवन अनुज्ञा, निर्माण अनुमति, विवाह पंजीयन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, होर्डिंग पंजीयन, फायर (अग्निशमन) ट्रेड लाइसेंस, वाटर टैंकर, सेप्टिक टैंक व सीवरेज सफाई, कचरा एवं मलबा उठाना, शववाहन, अग्निशमन/साक्ष्य प्रमाण, वृक्ष कटाई/स्थान परिवर्तन की सेवाएं सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khandwa/news/house-shop-taxed-online-third-city-in-khargone-state-after-indore-bhopal-126411284.html
No comments:
Post a Comment