गुना | चांचौड़ा थाने के तहत पुलिस ने गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया मुखबिर से प्राप्त सूचना पर जब चौड़ेश्वर मंदिर, चांचौड़ा पहुंची तो उसे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को 2.570 किग्रा गांजा लेकर खड़ा हुआ था। पुलिस को चौड़ेश्वर मंदिर तरफ आता देखकर उसने वहां से भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस द्वारा नाम पूछे जाने पर उसने अपना नाम रामनारायण पुत्र हरबगस मीना उम्र 62 साल निवासी ग्राम सींगनपुर का होना बताया। तलाशी लेने पर उसके हाथ में लिए थैले में 2.570 किलोग्राम गांजा मिला। जिसे पुलिस द्वारा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-1-arrested-with-two-and-a-half-kilos-of-cannabis-072520-6511219.html
No comments:
Post a Comment