Wednesday, January 29, 2020

बच्चों को कॉलेज आने के लिए प्रोत्साहित किया


धार | कॉलेज चलाे अभियान के तहत बुधवार को शासकीय स्नातकोतर की टीम शहर के विभिन्न स्कूलों में पहुंची। प्राचार्य डाॅ. एचएल फुलवरे, प्रशासनिक अधिकारी और जिले के नोडल अधिकारी डाॅ. टीसी नरगावे के मार्गदर्शन में केंद्रीय स्कूल, सेंट जाॅर्ज, शासकीय भोज कन्या विद्यालय आदि स्कूलों में संपर्क किया। जिसमें प्राध्यापक डाॅ. एनएस सोलंकी, डाॅ. सागर सेन, डाॅ. मोना गुप्ता, डाॅ. श्वेता लाला, डाॅ. जितेंद्र पटेल, रवींद्र गढ़वाल ने बच्चों को उच्च शिक्षा की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराते हुए कॉलेज आने के लिए प्राेत्साहित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-encouraged-children-to-come-to-college-072009-6502543.html

No comments:

Post a Comment