Tuesday, January 28, 2020

गणतंत्र दिवस... मेरा मुल्क मेरा देश गीत पर ओलंपस के बच्चों ने दी आकर्षक प्रस्तुति


_photocaption_विदिशा| ओलम्पस हाई सीनियर सेकंडरी स्कूल द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर एक से बढ़कर एक शानदार कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम स्कूल संस्थापक यशपाल सिंह रघुवंशी ने ध्वजारोहण किया। स्कूल संचालक मोहित रघुवंशी, प्राचार्य सुशीला जोशी सहित बड़ी संख्या में बच्चे और स्टाफ मौजूद था। बच्चों ने “मेरा मुल्क मेरा देश” देशभक्ति गीत की सुमधुर प्रस्तुति दी। ओलम्पस हाई के बैगपाइपर बैंड की अगुवाई की अनन्य गुप्ता और एन.सी.सी. दल की अगुवाई की मुकुल गुर्जर ने की। दोनों ही छात्रों ने मुख्य अतिथि कलेक्टर के.वी.सिंह द्वारा परिचय प्राप्त कर अपने दलों के साथ मंच को सलामी दी। शाम को एसएटीआई कॉलेज में जिला प्रशासन के संस्कृति विभाग के अंतर्गत मनाए गए भारत पर्व के कार्यक्रम में बच्चों ने मणिपुरी, ओडिसी और कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।*photocaption*



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-republic-day-olympus-children-gave-an-attractive-performance-on-mera-mulk-mera-desh-geet-072046-6495212.html

No comments:

Post a Comment