गंजबासौदा| शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल की छात्राओं ने रैली निकालकर शांति सद्भावना का संदेश नागरिकों के बीच दिया। स्कूल के बैनर के साथ निकली इस रैली में शामिल छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर चल रही थी। छात्राएं नारे लगा रही थी तिरंगा हमारा महान जिसके नीचे रहते सभी वर्ग के यह नागरिक महान। छात्राएं रैली के रुप में जय स्तंभ तक पहुंची और उसके बाद वापस स्कूल पहुंची। जहां रैली का समापन किया गया। छात्राओं का अभिनंदन चेतना सेवा समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं भी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/vidisha/news/mp-news-rally-students-gave-message-of-peace-with-tricolor-072027-6495243.html
No comments:
Post a Comment