Saturday, January 25, 2020

हाजीपुर में मुठभेड़, एक बदमाश मारा गया


वैशाली| बिहार के हाजीपुर के लालगंज में शुक्रवार की देर रात पुलिस और स्कॉर्पियो सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की गोली से एक बदमाश की मौत हो गई और डीएसपी बाल-बाल बचे।

पुलिस ने मौके से एक अपराधी को भी गिरफ्तार किया है, जबकि एक भागने में सफल रहा। देर रात किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने पुलिस का गश्ती वाहन देख उसपर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी ढेर हो गया। मृतक की पहचान बैजू महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना स्थल से दो देसी पिस्टल, तीन कारतूस और खोखा बरामद किया है। घटना के बाद बड़ी संख्या में जवान तैनात कर दिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-encounter-in-hajipur-a-crook-was-killed-064039-6480538.html

No comments:

Post a Comment