स्पोर्ट्स रिपोर्टर . भोपाल
पुनीत (53*) और सुखेंद्र (59*)की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत आईसेक्ट ने नेटलिंक को आठ विकेट से हराते हुए रिलायंस ट्रॉफी कॉर्पोरेट कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आसान जीत दर्ज की है। यह आईसेक्ट की लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ आईसेक्ट ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
शनिवार को खेले गए इस लीग मुकाबले में नेटलिंक ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उसके बल्लेबाजों ने 18 ओवर में नौ विकेट पर 149 रन बनाए। अभिषेक (44) और आशीष (24) ने अहम पारियां खेलीं। वीरेंद्र को तीन सफलताएं मिलीं। मनजीत और राहुल को दो-दो विकेट मिले। जवाब में 150 रनों का लक्ष्य आईसेक्ट के बल्लेबाजों ने 13.2 ओवर में दो विकेट पर हासिल कर लिया। सुखेंद्र और पुनीत के अलावा
पीसी ने 28 रनों का योगदान दिया। आसिफ और सुजीत को एक-एक विकेट मिले।
आज के मैच:
{ नेटलिंक बनाम सेकंड इनिंग, सुबह 09:00 बजे, नेटलिंक मैदान पर
{ जेएलयू बनाम रिआन वॉटर, सुबह 09:00 बजे से, ओल्ड कैंपियन पर
{ ऑफिसर्स इलेवन बनाम बीयू, दोपहर 12:30 बजे से, ओल्ड कैंपियन पर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-puneet-sukhendra39s-pacifier-icet-wins-064057-6478930.html
No comments:
Post a Comment