Saturday, January 25, 2020

एसवीएन किड्स ने दिखाया- देश रंगीला...


सिटी रिपोर्टर . भोपाल

दैनिक भास्कर के रमेश एवं शारदा अग्रवाल फाउंडेशन ने शनिवार को आनंदधाम वृद्धाश्रम में गणतंत्र दिवस मनाया। फाउंडेशन की ओर से संचालित संस्कार विद्या निकेतन (एसवीएन) स्कूल के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम की शुरुआत स्किट \"पत्थर की मूरत’ से हुई, जिसमें 15 बच्चों ने सर्वधर्म सम्भाव और अनेकता में एकता का संदेश दिया। बच्चों के एक और ग्रुप ने डांस ड्रामा में राष्ट्रीय प्रतीक- कमल, मोर व तिरंगे की आकृतियां बनाईं। यहां मौजूद वृद्धजन तालियां बजाकर बच्चों का उत्साह बढ़ाते रहे। इस मौके पर पूरा हॉल वन्दे मातरम् के नारों से गूंजा। वहीं, 25 बच्चों के एक और ग्रुप ने देश रंगीला रंगीला गाने पर प्रस्तुति दी। इस मौके पर वृद्धजनों ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति देख उनसे फिर मिलने की ख्वाहिश जताई। सभी नृत्य व ड्रामा प्रोग्राम का निर्देशन/ कोरियोग्राफी स्कूल के टीचर्स ने की थी। इस दौरान शानम, आलिमा, जैनब, नक्षीका आदि बच्चों ने गणतंत्र दिवस पर स्पीच दी। इसके बाद सभी बच्चों को उपहार दिए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news svn kids showed country rangeela


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-svn-kids-showed-country-rangeela-064103-6478932.html

No comments:

Post a Comment