Sunday, January 26, 2020

गृहमंत्री बाला बच्चन बोले - दिल्ली में भाजपा की सरकार तो नहीं बनेगी, कांग्रेस को लेकर कुछ नहीं कहा

इंदौर. मध्यप्रदेश में कांग्रेस अब संगठन स्तर पर खुद को मजूबत करने की तैयारी में जुट गई है। इसे लेकर सोमवार को भोपाल के बाद इंदौर में सेवादल कार्यक्रम के कार्यक्रम में कई कैबिनेट मंत्रियों ने शिरकत की। यहां गृहमंत्री बाला बच्चन ने दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस की जीत पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन भाजपा को लेकर कहा कि वहां पर दिल्ली में उनकी सरकार नहीं बन सकती है। इसके अलावा अन्य जिन प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं, वहां भी भाजपा अब नहीं जीतने वाली।सेवादल कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत ही मजबूत दल है। यहां हमारी सेवादल से चर्चा हुई है। सेवादल के कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाया जा रहा है और संगठन को मजबूत करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

हमारी सरकार ने 20 लाख से ज्यादा की कर्जमाफी की
कृषि मंत्री सचिन यादव ने कहा कि उनकी सरकार 20 लाख से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ कर चुकी है और अगले चरण में बचे हुए किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने पूर्व की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या 15 साल में शिवराज सरकार ने एक भी किसान का कर्ज माफ किया। दूसरे चरण में 50 हजार से एक लाख तक का चालू खाता वाले किसानांे का कर्ज माफ किया जाएगा। यदि प्रथम चरण में कुछ किसान बच गए हैं तो उनका भी कर्जमाफ होगा। मुख्यमंत्री की मंशा है कि पूरे प्रदेश में कोई भी माफिया आमजन से छलावा नहीं कर सके। उसकी गाढ़ी कमाई को डकार नहीं सके। इस कार्रवाई से जनता खुश है, वहीं माफियाओं में भय का माहौल है।

सेवादल कांग्रेस की रीढ की हड्डी
स्वास्थ्य मंत्री सिलावट ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ की हड्‌डी है। हर सुख-दुख में हम सबसे पहले सेवा दल को याद करते हैं। सेवा दल मजूबत हाेगी ताे कांग्रेस मजबूत हाेगी। उन्हाेंने कहा कि दूसरे चरण में कर्जमाफी के लिए उनकी विधानसभा में सभी मंत्री जा रहे हैं और किसानों के कर्जमाफी के दूसरे चरण को फायदा देने की कोशिश की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गृहमंत्री बाला बच्चन ने मंत्रियों के साथ सेवाल दल के कार्यक्रम में शिरकत की।


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/kisan-karz-mafi-congress-sachin-yadav-on-bjp-shivraj-singh-chouhan-over-madhya-pradesh-farmer-loan-waiver-126610187.html

No comments:

Post a Comment