Wednesday, January 1, 2020

48 हजार वर्गफीट में बिना अनुमति किया गया था नक्षत्र मैरिज गार्डन का निर्माण, कमराें सहित एसी हाल भी ताेड़ा

खंडवा. नक्षत्र मैरिज गार्डन का निर्माण 48007 वर्गफीट में बिना अनुमति के किया गया था। इसे बुधवार को निगम ने बुलडाेजर से ताेड़ दिया। इसमें 14 कमराें सहित एसी हाॅल भी था। इनका व्यवसायिक उपयाेग किया जा रहा था। मास्टर प्लान में भूमि का उपयाेग आमाेद-प्रमाेद के लिए हाेने के कारण निगम ने व्यावसायिक निर्माण के लिए अनुमति नहीं दी थी।


बुधवार को एसडीएम संजीव पांडे, सीएसपी ललित गठरे और निगमायुक्त हिमांशु सिंह ने अतिक्रमण ताेड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की। इस दाैरान गार्डन संचालकाें ने भवन में लगे एसी सहित अन्य सामान निकालने के लिए कुछ घंटे का समय मांगा लेकिन एसडीएम नहीं माने। उन्हाेंने कहा पहले नाेटिस दिया था। अब हमारे पास समय नहीं है। आप जाए यहां से हमें अपना काम करने दें। दाेपहर 3.15 बजे शुरू की गई कार्रवाई शाम 5.30 बजे तक चली।
इधर शहर में इस तरह अनुमति विपरित 200 से अधिक निर्माण है।168 काे ताेड़ने के लिए ताे उच्च न्यायालय भी छह साल पहले अादेश दे चुका है। इसमें शहर के अधिकांश शाॅपिंग काॅम्प्लेक्स शामिल हैं। इन्हीं के कारण शहर में पार्किंग औरसड़काें पर जाम लगने की समस्या हाे रही है।


वृंदावन गार्डन काे भी निगम ने दिया नाेटिस
इधर, निगम ने बुधवार काे वृंदावन गार्डन काे भी बिना अनुमति निर्माण किए जाने पर नाेटिस जारी किया। दाे साल पहले भी तत्कालीन सहायक आयुक्त तनुजा मालवीय ने यहां का निरीक्षण कर अवैध निर्माण के साथ ही मैरिज गार्डन संचालित हाेने पर कार्रवाई के लिए जांच की थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कार्रवाई को अंजाम देती निगम की टीम


source https://www.bhaskar.com/mp/khandwa/news/construction-of-constellation-marriage-garden-was-allowed-in-48-thousand-square-feet-ac-hall-including-rooms-also-126411213.html

No comments:

Post a Comment