Wednesday, February 12, 2020

डीईओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण, छात्रों को पढ़ाया


भांडेर| जिला शिक्षाधिकारी दतिया संजय श्रीवास्तव ने बुधवार को अनुभाग के शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने बसवाहा के हाईस्कूल, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय भाण्डेर, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल तथा पण्डोखर हाईस्कूल का निरीक्षण कर विद्यालयों में प्री बोर्ड की परीक्षाओं के संबंध में चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान प्राचार्यों को निर्देश दिया कि प्री बोर्ड परीक्षा के समय पेपर के बाद छुट्टी नहीं करें और अगले पेपर की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को कक्षा लगाकर पढ़ाया जाए। साथ ही जो छात्र अनुपस्थित रहें, उन्हें फोन करके घर से बुलाया जाए। जिससे बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट भी सुधारा जा सके। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालयों में पढ़ाई के संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Datia News - mp news deo inspected schools taught students


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-deo-inspected-schools-taught-students-071013-6609708.html

No comments:

Post a Comment