Wednesday, February 12, 2020

आयोजन...कॉन्फ्रेंस हॉल का हुआ उदघाटन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने मचाई धूम


दतिया | झांसी रोड स्थित भारतीयम विद्यापीठ में बुधवार को नव निर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरणव कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर चेयरमेन श्रीमती मेवादेवी अग्रवाल मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथि के तौर पर वाइस चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, सोनम अग्रवाल, स्वाती अग्रवाल और सागर अग्रवाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत हॉल का उद्घाटन कर की गई। तत्पश्चात छोटे-छोटे बच्चों ने मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अंत में अतिथियों ने वार्षिक पुरस्कार वितरण के दौरान बच्चों को मैडल, प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान डायरेक्‍टर आयना अग्रवाल, प्राचार्य रजनीश लिटौरिया, पंकज उपाध्याय, अभिषेक यादव और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Datia News - mp news organizing conference hall inaugurated by children in cultural programs


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-organizing-conference-hall-inaugurated-by-children-in-cultural-programs-071009-6609706.html

No comments:

Post a Comment