सेंवढ़ा की सड़क पर पुलिस के गश्त की हकीकत मंगलवार को दैनिक भास्कर संवाददाता ने स्वयं देखी। रात लगभग 12 बजे तय प्वाइंट बसस्टैंड दतिया रोड पर पुलिस का कोई जबान नहीं था। गश्ती दल की एक टुकड़ी जिसमें चार सिपाही शामिल थे, वह किले के पास बाईपास रोड पर मौजूद मिले। यहां जैसे ही एक वाहन आया। जिसमें भूसा भरा हुआ था, उसे तत्काल रोका गया। एक आरक्षक जिसका नाम गंगा सिंह जाटव बताया गया उसने वाहन चालक से कुछ बात की। वाहन चालक ने 200 का नोट निकालकर आगे बढ़ाया। दोनों के बीच क्या बात हुई यह तो कवर नहीं हुआ, पर लगभग पांच मिनट की बहस के बाद आरक्षक ने दो सौ रुपए ले लिए। पैसे लेने के बाद तीन और आरक्षक वहां आ गए। इसी दौरान सड़क पर दो तीन ट्रक और इकट्ठे हो गए। जाम लगने के बाद आरक्षकों ने उन्हें जाने दिया। पूछने पर गंगासिंह ने कहा कि उसने पैसे वापस कर दिए। कोई पैसे नहीं लिए। इस पूरे मामले में टीआई कंवलजीत रंधावा का कहना है कि आपने जानकारी दी है। वह संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। खास बात यह है कि रात भर सड़क से दौड़ते रेत भरे वाहन पुलिस को भले ही नजर नही आते हों, पर इंट्री को लेकर जारी आरोप की पुष्टि इस लेनदेन के फोटो से होती है।
ट्रक चालक से रुपए लेता सिपाही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-patrolman-was-recovering-from-straw-vehicle-ti-said-i-will-take-action-071016-6609712.html
No comments:
Post a Comment