{10 फरवरी को खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने किया था निरीक्षण
{अनियमितताएं मिलने पर तत्काल प्रभाव से दोनों दुकानें निलंबित
प्रदेश सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता सरंक्षण मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के औचक निरीक्षण में शहर की जो उचित मूल्य की दुकानें बंद मिली थी। उनकी जब विभागीय जांच की गई तो उन पर स्टॉक रजिस्टर में दर्ज मात्रा से ज्यादा माल मिला। ऐसे में जिला आपूर्ति अधिकारी सूरज पाल सिंह ने कुशवाह ने उक्त दोनों दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यहां बता दें कि 10 फरवरी, सोमवार को मंत्री प्रद्युम्न सिंह अचानक भिंड आए। यहां उन्होंने संतोष प्राथमिक उपभोक्ता भंडार के द्वारा शहर के वार्ड क्रमांक 23,24 और इंदिरा प्राथमिक उपभोक्ता भंडार द्वारा संचालित वार्ड क्रमांक 26 में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण करने पहुंचे, तो यह दोनों दुकानें बंद मिली। साथ जब दुकानदार को फोन कर बुलाया गया तो दुकान के अंदर इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा नहीं मिला। हालांकि विक्रेता ने मंत्री को बताया कि तौलकांटा घर पर रखा हुआ है। लेकिन वे मौके पर स्टॉक रजिस्टर भी प्रस्तुत नहीं कर पाए। ऐसे में मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने उक्त दोनों दुकानों की जांच के आदेश दिए। भिंड के नायब तहसीलदार, नापतौल निरीक्षक के साथ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने संयुक्त रूप से इन दुकानों की जांच की। जांच में सामने आया कि पीओएस मशीन के अनुसार जितना माल बंटा गया है। उस हिसाब से दुकान के अंदर रखे माल का जब भौतिक सत्यापन किया गया तो उसकी मात्रा ज्यादा निकली। इसके अलावा अन्य प्रकार की अनियमितताएं मिलने पर इन दोनों दुकानों को जिला आपूर्ति अधिकारी सूरज पाल सिंह ने निलंबित कर दिया है। साथ ही आगामी आदेश तक वार्ड क्र.23 एवं 24 के उपभोक्ताओं को निकटतम दुकान फोर्ट प्राथमिक उपभोक्ता भंडार की वार्ड क्रमांक 19, 20 से और वार्ड क्रमांक 26 के उपभोक्ताओं को आदर्श प्राथमिक उपभोक्ता भंडार वार्ड क्रमांक 25 से राशन दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-the-shops-which-were-found-closed-by-the-food-minister-got-more-than-the-quantity-recorded-in-their-stock-064550-6625709.html
No comments:
Post a Comment