भिंड |नगरपालिका के सीएमओ सुरेंद्र शर्मा नहीं बल्कि अब बीडी कतरोलिया होंगे। शुक्रवार को नगरीय प्रशासन विभाग के उपसचिव उमेश कुमार सिंह की ओर से 38 अधिकारी कर्मचारियों के तबादले किए गए, जिसके तहत जिला शहरी विकास अभिकरण अशोक नगर के परियोजना अधिकारी कतरोलिया को भिंड नगरपालिका के नए सीएमओ के रूप में भेजा गया है। जबकि अब तक सीएमओ की जिम्मेदारी संभाल रहे सुरेंद्र शर्मा को उनके मूल पद राजस्व निरीक्षक पर वापस भेज दिया गया है। इसी प्रकार गोहद नगरपालिका के लेखापाल प्रीतम मांझी को शिवपुरी जिले की नगर परिषद नरवर का प्रभारी मुख्य नपा अधिकारी बनाकर भेजा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-now-katrolia-will-be-the-new-cmo-of-bhind-064547-6625707.html
No comments:
Post a Comment