Tuesday, February 11, 2020

आदेश के बाद भी प्रशिक्षण नहीं


प्रशिक्षण दिलाने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

चिह्नित ग्राम सामाजिक एनिमेटर जनपद पंचायत अटेर और रौन द्वारा मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर में प्रशिक्षण दिलाने की मांग को लेकर कलेक्टर छोटे सिंह को ज्ञापन दिया गया।

एनिमेटर ने ज्ञापन के दौरान बताया कि जनपद पंचायत अटेर, भिंड, मेहगांव, लहार, गोहद में हम सभी अभ्यर्थियों का जिला पंचायत भिंड द्वारा निर्धारित लिखित और मौखिक परीक्षा के माध्यम से सामाजिक अंकेक्षण कार्य के लिए ग्राम सामाजिक एनिमेटर के रूप में पूर्ण पारदर्शिता के साथ वयन किया गया। लेकिन जिला पंचायत सीईओ के आदेश के बाद भी सिर्फ लहार और मेहगांव के चिन्हित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया गया है। हम लोगों को प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। हमारी मांग है कि हम सभी को जल्द प्रशिक्षण दिलाया जाए। इस मौके पर आरती करैया, महेंद्र प्रताप सिंह, साधना ओख, अंकित मौजूद रहे।

कलेक्टर काे ज्ञापन देने के लिए जाते चिन्हित ग्राम सामाजिक एनिमेटर ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhind News - mp news no training even after order


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-no-training-even-after-order-062617-6601776.html

No comments:

Post a Comment