जिले में बोर्ड परीक्षाओं के सत्र 2018-19 में कमजोर परीक्षा परिणाम देने वाले प्राचार्य और प्रभारी प्राचार्यों के खिलाफ लोक शिक्षण संचालनालय ने कार्रवाई शुरु कर दी है। आयुक्त की ओर से ऐसे 10 प्राचार्य और प्रभारी प्राचार्यों को नोटिस जारी हुए हैं, जिनकी एक से तीन वेतन वृद्धि रोकी गईं हैं। पोर्टल पर यह आदेश डलने के बाद संबंधितों तक पहुंच भी गए हैं। यह आदेश लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त जयश्री कियावत ने जारी किए हैं। डीईओ पीपी सिंह ने बताया कि बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश का औसत परीक्षा परिणाम 62.05 प्रतिशत है। जिन शालाओं का परीक्षा परिणाम इससे कम रहा है उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए गए।
इनकी रोकी गई वेतन वृद्धि
1. अनिता चौधरी प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल मांगज वार्ड नंबर 2 {तीन वेतन वृद्धि राेकी गई {स्कूल का रिजल्ट 23.08 प्रतिशत रहा
2. जीएस ठाकुर व्याख्यता, शासकीय बालक हायर सेकंडरी स्कूल हिंडोरिया {दो वेतन वृद्धि रोकी गई {स्कूल का रिजल्ट 19.41 प्रतिशत रहा
3. चंद्रिका दीक्षित, प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल सतपारा {तीन वेतन वृद्धि रोकी गई {स्कूल का रिजल्ट 16.07 रहा
4. रश्मि दुबे, प्रभारी प्राचार्य , शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल सेलवाड़ा {दो वेतन वृद्धि रोकी गईं {स्कूल का रिजल्ट 26.83 प्रतिशत रहा
5. नवीन राय, प्रभारी प्राचार्य, हायर सेकंडरी स्कूल बेरढ़ा {दो वेतन वृद्धि रोकी गई {स्कूल का रिजल्ट-25.96 प्रतिशत रहा
6. प्रतिभा तिवारी, प्रभारी प्राचार्य, हायर सेकंडरी स्कूल बटियागढ़ {दो वेतन वृद्धि रोकी गई {स्कूल का रिजल्ट 18.02% रहा
7. करन सिंह ठाकुर, प्रभारी प्राचार्य, हायर सेकंडरी स्कूल मगरोन {2वेतन वृद्धि रोकी गई
{ स्कूल का रिजल्ट 28.16 प्रतिशत रहा
8. जेके जैन, प्रभारी प्राचार्य, कन्या हायर सेकंडरी स्कूल हिंडोरिया {एक वेतन वृद्धि रोकी गई {स्कूल का रिजल्ट 36.89% रहा
9. पुष्पेंद्र गोस्वामी, प्रभारी प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल बालाजी बिहारी स्कूल {एक वेतन वृद्धि रोकी गई {स्कूल का रिजल्ट 38.89 प्रतिशत रहा
10. एनबी अहिरवार, प्रभारी प्राचार्य, शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल रजपुरा {एक वेतन वृद्धि रोकी गई {स्कूल का रिजल्ट 37.66 प्रतिशत रहा
बोर्ड परीक्षाओं के सत्र 18-19 में कमजोर परीक्षा परिणाम
के मामले पर हुई कार्रवाई
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-notice-to-10-principal-and-principal-in-charge-on-weak-exam-result-salary-hike-will-be-stopped-070633-6608873.html
No comments:
Post a Comment