17वीं बटालियन के पास ट्रैफिक पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
17वीं बटालियन के पास मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर 22 वाहन चालकों के चालान काटे। चालान की कार्रवाई में पुलिस ने 10 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूल किया है। कार्रवाई में मौजूद ट्रैफिक प्रभारी आदित्य मिश्रा ने दो पहिया वाहन, ऑटो को रोककर कागज और ड्राइवरों से लाइसेंस चेक किए। इस दौरान कई ऑटो चालकों से ट्रैफिक के नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की गई। वहीं चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्रभारी मिश्रा ने ऑटो चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत दी है।
गौरतलब है कि शहर के बाजार और हाईवे पर नियमों का उल्लंघन कर चल रहे दो पहिया वाहन और ऑटो चालकों पर मंगलवार दोपहर 1 बजे ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की। ट्रैफिक प्रभारी आदित्य मिश्रा ने बताया कि बाजार सहित हाईवे पर दो पहिया वाहन चालक तेज गति में अपनी बाइक को दौड़ाते हुए जाते हैं। वहीं इस दौरान उनके पास कागजात भी नहीं होते हैं। जबकि ऐसे चालकों को कई दफा यातायात पुलिस द्वारा हिदायत देकर समझाईश भी दी गई है। लेकिन उसके बाद भी उन पर कोई असर नहीं हुआ। उसके बाद आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-22-vehicles-were-challaned-more-than-10-thousand-fine-was-collected-062613-6601775.html
No comments:
Post a Comment