अटेर के बगुलरी
गांव की घटना
अटेर क्षेत्र के बगुलरी गांव में शुक्रवार की शाम 7.30 बजे अचानक दूल्हे की तबीयत बिगड़ जाने के बाद उसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रैफर किया गया है। बताया गया है कि जितेंद्र पुत्र रामदत्त कुशवाह(22) की शनिवार को गोहद के शेरपुर गांव में बारात जानी थी इससे पहले शुक्रवार की शाम घर पर मंडप की रस्म लड़ाई चल रही थी। इस दौरान अचानक जितेंद्र के सीने में हल्का दर्द उठा तो उसने कोई टेबलेट खाई। मगर जितेंद्र की तबीयत और अधिक बिगड़ने लगी। परिजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां से डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-suddenly-the-groom39s-health-deteriorates-in-the-pavilion-gwalior-refer-064544-6625705.html
No comments:
Post a Comment