पिछले चार-पांच महीने से बाइक चुरा रहे थे
शहर के अटेर रोड और ग्वालियर रोड से बाइक चुराने वाले एक गिरोह को देहात पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से छह बाइक भी बरामद की हैं। यह लोग चोरी की एक बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे थे। तभी पुलिस ने इन्हें दबोच लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पिछले चार-पांच महीने से बाइक चुरा रहे थे।
शहर में आए दिन बाइक चोरी हो रही है। ऐसे में पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी एक बाइक चोर गिरोह का सदस्य चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। मुखबिर के जरिए पुलिस तक पहुंची इस सूचना पर देहात थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह कुशवाह, सब इंस्पेक्टर सतेन्द्र सिंह कुशवाह ने टीम बनाकर उसकी घेराबंदी की और दो लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए चोर ने अपने नाम इंद्रवीर सिंह गुर्जर निवासी वाह जैतपुर हाल हिनौती व मांगे उर्फ ऋषि पुरवंशी निवासी पुरवंशी मोहल्ला अटेर बताए। इनके कब्जे से पुलिस ने एक चोरी की बाइक भी बरामद की गई। जब थाने पर लाकर इनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो ऋषि पुरवंशी के घर से दो ओर चोरी की बाइक बरामद की गई। वहीं उन्होंने बताया कि उनके गिरोह में मोनू उर्फ राममोहन पुरवंशी निवासी पुरवंशी मोहल्ला अटेर भी शामिल है।
मोनू का नाम सामने आते ही उसे भी पकड़ा, दो बाइक ओर मिली
देहात थाना पुलिस ने ने तत्काल मोनू को भी दबोच लिया। साथ ही उसके घर से भी दो चोरी की बाइक बरामद की है। चोरों ने बताया कि यह बाइकें उन्होंने शहर के अटेर रोड और ग्वालियर रोड से उठाई हैं, जिसमें तीन बाइकों की चोरी का केस देहात थाना में दर्ज है। जबकि एक बाइक की चोरी शहर कोतवाली में दर्ज है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-bike-stealing-gang-caught-from-ater-and-gwalior-road-six-bikes-recovered-064541-6625704.html
No comments:
Post a Comment