गैरतगंज | कांग्रेस सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए तत्पर है। विशेष तौर पर अधोसंरचनात्मक विकास पर ध्यान देते हुए जनता के हित में हर क्षेत्र में कार्य किए जा रहे है। इसके साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता एवं प्रत्येक वर्ग की तरक्की के लिए शासन स्तर पर योजनाएं बनाकर उनका क्रियान्वयन किया जा रहा है। यह बात शिक्षामंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने गैरतगंज तहसील के सईदपुर एवं खामखेड़ा गांव में आंगनबाड़ी भवनों के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कही। सईदपुर एवं खामखेड़ा में लगभग 13 लाख रुपए की लागत से आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण हुआ है शनिवार को शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास में सतत कार्यशील है। उन्होंने कहा कि वे गैरतगंज तहसील के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार सक्रिय है। शिक्षा में गुणवत्ता एवं छात्र-छात्राओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कार्य करते हुए शासन ने कई नवाचार किए है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में विकास तथा जनकल्याण के लिए अनेक योजनाएं बनाकर उनका क्रियान्वयन किया जा रहा है। पिछले पन्द्रह सालों में हमारे क्षेत्र में विकास पर विराम सा लग गया था जिसे अब पुनः शुरू किया गया है। पूर्व जनपद अध्यक्ष विष्णुप्रसाद राय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने शिक्षामंत्री का जोरदार स्वागत किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-state-government-working-for-quality-education-and-infrastructure-development-chaudhary-064105-6698990.html
No comments:
Post a Comment