सिलवानी | केंद्र व प्रदेश सरकार के द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय सिलवानी के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों व महिलाओं को जागरूक किया जा रहा हैं। सियरमऊ के शासकीय स्कूल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। बालिकाओं के स्वास्थ्य पोषण पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। परियोजना पर्यवेक्षक आविदा वी ने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक समाज में बेटियों की संख्या का अनुपात बेटों से कम हो रहा है। बेटी को बचाए जाने व उसे शिक्षित करने की आवश्यकता है। एक बेटी दो परिवारों का नाम रोशन करती है। इसके बालिकाओं के स्वास्थ्य पोषण शिक्षा पर भी उपस्थितों को समझाया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर वंदना आदिवासी द्वितीय स्थान किरण आदिवासी तथा अमिता को तृतीय स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। पेटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कविता एवं द्वितीय देवंती एवं तृतीय स्थानण पत्र देकर किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य गोमती शाह, संगीता देवरिया, नीलू जगेत, अरुणा साहू, स्तृति चौहान, अतिथि शिक्षक रश्मि साहू सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-program-vandana-tribal-awarded-for-coming-first-in-essay-competition-064102-6698989.html
No comments:
Post a Comment