_photocaption_बेगमगंज | करीब दस दिन बाद एक बार फिर मौसम ने करवट बदली, जहां रात में सर्दी का एहसास हुआ वहीं देर रात से सुबह तक पूरा शहर कोहरे की आगोश में रहा। वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा कही-कहीं कोहरा इतना अधिक घना था कि वाहन चालक अपने वाहन साइड में खड़ा कर कोहरा छंटने का इंतजार करने को मजबूर हुए। सुबह करीब 8 बजे तक कोहरा छाया रहा। सुबह सवेरे ट्यूशन जाने वाले विद्यार्थियों को भी हाफ स्वेटर के स्थान पर पूरी बाहों वाले गर्म कपड़े पहनकर जाना पड़ा। सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे दोपहर होते होते सूरज ने अपने तीखे तेवर दिखाना शुरू किए। लेकिन चल रही ठंडी हवा ने सूरज की तपिश का अहसास नहीं होने दिया। *photocaption*
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-the-weather-changed-again-shade-fog-064109-6698992.html
No comments:
Post a Comment