Wednesday, February 12, 2020

ट्रैफिक पुलिस ने एक माह बाद भी नहीं डलवाई सड़क किनारे पट्‌टी, कहीं भी खड़े हो रहे वाहन, लग रहा जाम


2 जनवरी को बैठक में व्यापारियों ने भी कहा था पट्‌टी से बाहर वाहन पार्क नहीं करेंगे

शहर में सड़क पर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों को सड़क पर हद में खड़े करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया कि पूरे बाजार में सड़क के दोनों तरफ सफेद पट्‌टी डाली जाएगी और जो भी सफेद पट्‌टी के बाहर वाहन पार्क करता है तो चालान काटने की कार्रवाई करेगी। पुलिस और व्यापारियों के साथ हुई बैठक को एक महीने से ज्यादा वक्त हो गया लेकिन ट्रैफिक पुलिस अपनी ही बात पर अमल नहीं कर सकी। जबकि शहर के व्यापारी ट्रैफिक पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। बाजार में ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म करने को लेकर सालों से ठोस प्लान नहीं बना। यही कारण है कि लगातार बाजार में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है।

ट्रैफिक प्रभारी नरेंद्र परिहार ने ट्रैफिक पुलिस का चार्ज मिलते ही शहर की बाजार में जाम की समस्या को देखते हुए 2 जनवरी को गहोई धर्मशाला में व्यापारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में एसडीएम वीरेंद्र सिंह, एसडीओपी गीता भारद्वाज, कोतवाली टीआई समेत शहर के सभी बड़े व्यापारी शामिल हुए थे। बैठक में बाजार की ट्रैफिक समस्या पर चर्चा की गई।

बैठक में लिए थे यह निर्णय

बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि ट्रैफिक पुलिस पूरे बाजार में सड़क के दोनों तरफ सफेद पट्‌टी डलवाई जाएगी। सफेद पट्‌टी के अंदर ही दुकानदार हो या आमजन, वाहन पार्क करेंगे। सफेद पट्‌टी के बाहर वाहन पार्क करने पर चालानी कार्रवाई से गुजरना होगा। व्यापारियों ने भी ट्रैफिक पुलिस के इस कदम का स्वागत किया था। लेकिन व्यापारियों के बीच कही गई बात पर ट्रैफिक पुलिस ने ही अमल नहीं किया। यही नहीं शुक्रवार को कलेक्टर रोहित सिंह ने शहर भ्रमण के दौरान पीडब्ल्यूडी अफसरों को शहर के मुख्य मार्गों के दोनों तरफ सफेद पट्‌टी डलवाने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर ने भी कहा था कि सफेद पट्‌टी डलने के बाद अगर कोई सड़क पर वाहन खड़ा करे तो वाहन को जब्त कर लें और जुर्माने की भी कार्रवाई करें। लेकिन पीडब्ल्यूडी ने भी बाजार में सड़क किनारे सफेद पट्‌टी नहीं डलवाई।

शहर में ऑटो भी ट्रैफिक जाम में सबसे बड़ी समस्या

शहर में तकरीबन 4 हजार ऑटो हैं। किलाचौक, पटवा तिराहा, टाउनहाल से लेकर राजगढ़ चौराहा तक सड़कों ऑटो ही ऑटो नजर आते हैं। पीतांबरा पीठ के मुख्य प्रवेश द्वार पर भी ऑटो दर्शनार्थियों को बैठाने के लिए बीच सड़क पर खड़े रहते हैं। ऑटो बीच रास्ते में खड़े होकर सवारी बैठाने लगते हैं जिससे पीछे जाम लग जाता है।

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने वादे किए, किया कुछ नहीं


बल्देवराज बल्लू, समाज सेवी, दतिया

लीकेज और सड़क सुधर जाए, फिर डालेंगे पट्‌टी


नरेंद्र परिहार, ट्रैफिक प्रभारी, दतिया

लगातार बढ़ रही जाम की समस्या, किसी ने नहीं बनाई ठोस योजना, वाहन रखने से 10 फीट भी रह जाती है सड़क

शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सालों से कोई ठोस प्लान नहीं बनाया गया। केवल बातें हीं हुईं। ट्रैफिक जाम का दूसरा सबसे बड़ा कारण अतिक्रमण भी है। राजगढ़ चौराहा से रिंग रोड के फाटक तक सड़क के एक तरफ हाथ ठेला खड़े रहते हैं। दूसरी तरफ गुमटियां रखी हैं। इन्हीं गुमटियों पर दो पहिया वाहनों की सर्विस होती है और वाहन सड़क पर रखे रहते हैं। गांधी रोड पर एसबीआई बैंक, छोटी तिगैलिया पर सेंट्रल बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सिंडीकेट बैंक पर वाहनों द्वारा किया गया अतिक्रमण सड़क पर जाम का मुख्य कारण है। बड़े बाजार में दुकानदार फुटपाथ पर सामान सामान रख लेते हैं जिससे 30 फीट चौड़ी 10 फीट भी नहीं रह जाती है। सड़क वन-वे है फिर भी गलत दिशा में जबरदस्ती वाहन घुस जाते हैं और ट्रैफिक जाम का कारण बनते हें। जिला प्रशासन, पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने बाजार के अतिक्रमण हटाने, वन-वे का सख्ती से पालन कराने की हिम्मत नहीं की। ट्रैफिक पुलिस नगर पालिका और नगर पालिका ट्रैफिक पुलिस पर बात डालकर दोनों ही जिम्मेदारी से मुकर जाते हैं।

किलाचौक पर पटवा तिराहा की तरफ वन-वे में जाता चार पहिया वाहन।

राजगढ़ चौराहे से वन-वे में घुसा ऑटो, गलत दिशा के बाद भी नहीं रोका।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Datia News - mp news traffic police did not put the roadside strip even after one month vehicles standing anywhere jamming
Datia News - mp news traffic police did not put the roadside strip even after one month vehicles standing anywhere jamming


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-traffic-police-did-not-put-the-roadside-strip-even-after-one-month-vehicles-standing-anywhere-jamming-071023-6609715.html

No comments:

Post a Comment