Wednesday, February 12, 2020

सरस्वती स्कूल का एटीएल ऑफ द मंथ प्रतियोगिता में चयन


दतिया| सरस्वती विद्या मन्दिर भरतगढ़ स्कूल का एटीएल ऑफ द मंथ प्रतियोगिता में प्रदेश के प्रथम पांच विद्यालयों में सितम्बर 2019 के लिए चयन किया गया है। विद्यालय को प्रतियोगिता में प्रदेश में चौथे स्थान पर चयनित किया है।

यह प्रतियोगिता नीति आयोग नई दिल्ली द्वारा माह सितम्बर 2019 में देश के समस्त स्थापित अटल टिंकरिंग लैब में एटीएल स्कूल अॉफ द मंथ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें दतिया शहर के सरस्वती विद्या मन्दिर भरतगढ़ ने सराहनीय कार्य करते हुए मध्य प्रदेश के टॉप-5 विद्यालयों में अपना स्थान बनाया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश लिटोरिया, व्यवस्थापक कर्ण सिंह परिहार, एटीएल प्रभारी संतोष दुबे, एटीएल सहायक अमित श्रीवास्तव, एटीएल के होनहार छात्रों को शुभकामनाएं व बधाई दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Datia News - mp news saraswati school selected in atl of the month competition


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-saraswati-school-selected-in-atl-of-the-month-competition-071026-6609689.html

No comments:

Post a Comment