Tuesday, February 11, 2020

कृषि विभाग की सलाह: मौसम फसलों के अनुकूल, फसलों की लगातार निगरानी करते रहें किसान


किसानों के लिए फरवरी माह फसलों के हिसाब से ठीक रहा। बेमौसम बारिश से किसानों को जैसे ही राहत मिली। वहीं ठंड का असर जारी रहने से फसलों में रौनक दिखने लगी है। जहां रात्रिकालीन और दिन का तापमान फसलों के लिए उपयुक्त बना हुआ है। कहीं-कहीं बीच में बादल छाए रहने की वजह से इल्ली के प्रकोप की आशंका के चलते किसान खेतों में फसल को पलटकर देखते रहे।

इस संबंध में कृषि विभाग द्वारा किसानों को अपनी फसलों की सतत निगरानी की सलाह दी जा रही है। बीते एक सप्ताह से ठंड के कारण रबी की फसलों को फायदा पहुंचने की बात कही जा रही है। जिसमें गेहूं, चना, बटरी, मसूर, अलसी के लिए मौसम फायदेमंद होने की वजह से अच्छी पैदावार होने के आसार बने हुए हैं। किसानों का कहना है कि इस बार फसल बोने के बाद से अच्छी ठंड पढ़ने से व मौसम में गिरावट बनी रहने से व पानी गिरने से फसल बढ़ गई है।

ठंड से खेतों में खड़ी फसल में चमक आ गई है। वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी आरके जैन का कहना है मौसम का मिजाज फसलों के लिए अनुकूल है। बस किसानों को खेतों में पहुंचकर सतत निगरानी की जरूरत है। क्योंकि कहीं-कहीं बादलों के बीच इल्ली की संभावना हो सकती है। ऐसे में दवाओं का छिड़काव समय समय पर करना जरूरी है। मौसम का मिजाज लगातार बढ़ती ठंड से फसलों के लिए अनुकूल है।

बनवार। माैसम अनुकूल हाेने से खेताें में लहलहाने लगी फसल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Banwar News - mp news agriculture department39s advice the weather is favorable for crops farmers keep constant monitoring of crops


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-agriculture-department39s-advice-the-weather-is-favorable-for-crops-farmers-keep-constant-monitoring-of-crops-062522-6601147.html

No comments:

Post a Comment