Tuesday, February 11, 2020

कुएं में गिरने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत


बकस्वाहा | बकस्वाहा थाना के ग्राम कसेरा में एक 6 वर्षीय बच्ची की कुएं में डूबने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार इमरत सौंर की 6 वर्षीय पुत्री शिवानी सौंर निवासी कसेरा खेत पर खेल रहीं, माता पिता काम में लगे हुए थे। खेलते-खेलते दोपहर करीब 12 बजे अचानक वह कुएं में गिर गई। जब परिजनों को शिवानी कहीं दिखाई नहीं दी तो उसकी तलाश शुरू की, परिजनों को उसका शव कुएं के पानी में उतराता दिखा। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को बाहर निकाला। पंचनामा उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-6-year-old-girl-dies-after-falling-in-a-well-062519-6601219.html

No comments:

Post a Comment