शराब और तंबाकू हमारे शरीर पर बुरा प्रभाव डालते हैं। इससे अनेक गंभीर बीमारियों से हमारी मृत्यु भी संभव है। इस प्रकार की बुरी संगत में पढ़कर हम हमारे परिवार को भी मुसीबत में डालते हैं।
यह बात अतिथि विधायक मुरली मोरवाल ने नगर पालिका द्वारा मद्य निषेध दिवस पखवाड़े के समापन पर गांधीचौक में आयोजित कार्यक्रम में कही। पखवाड़े के अंतर्गत नपा द्वारा नगर के शासकीय एवं निजी विद्यालयों में मद्य निषेध से संबंधित नाटक, चित्रकला, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। विद्यालयों के विद्यार्थियों ने नाटक एवं नृत्य के माध्यम से मद्य निषेध जागरुकता की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक मोरवाल ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। स्वागत भाषण नगरपालिका सीएमओ कुलदीप किंशुक ने दिया।
कार्यक्रम में नाटक में प्रथम पुरस्कार राशि 11000 रुपए शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, द्वितीय 7000 रुपए श्रवण गुरुकुल एकेडमी, तृतीय पुरस्कार 5000 रुपए सरस्वती विद्या मंदिर बड़नगर को विधायक ने दिया। इसी प्रकार निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम को 1100 रुपए, द्वितीय 700 रुपए एवं तृतीय 500 रुपए दिए गए। कार्यक्रम में एसडीएम एकता जायसवाल, तहसीलदार सुरेश नागर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गजेंद्र यादव, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामलाल माली, पूर्व उपाध्यक्ष प्रवीण बिलाला आदि मौजूद थे। संचालन मुकेश देवड़ा ने किया
प्रथम पुरस्कार 11000 रु शा. कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मिला।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/nagda/news/mp-news-alcohol-and-tobacco-are-drugs-that-affect-our-body-mla-morwal-062512-6601095.html
No comments:
Post a Comment