Tuesday, February 11, 2020

मंत्री को डिग्री कॉलेज में नहीं मिले प्राचार्य कलेक्टर से फोन पर बोले- कार्रवाई करो


आलमपुर के शासकीय डिग्री कॉलेज में कभी-कभार आते हैं प्रिंसिपल

सहकारिता मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने पुल के भूमिपूजन के बाद सरकारी डिग्री कॉलेज की नवीन बिल्डिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्रीजी ने कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ डीआर पवैया को बुलाने के लिए कहा तो स्टाफ के लोगों ने कहा कि वह आज नहीं आए हैं।

इस पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर छोटे सिंह को फोन लगाया। कलेक्टर से कहा कि आपके प्रिंसिपल कॉलेज में नहीं आते हैं। कभी भी छुट्टी लेकर चले जाते हैं इस प्रकार नहीं चलेगा। इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए जिससे बच्चों के भविष्य के साथ कोई भी खिलवाड़ न करे। बता दें कि 17 फरवरी को कॉलेज के नवीन भवन का लोकार्पण उच्च शिक्षा एवं खेल मंत्री जीतू पटवारी द्वारा किया जाएगा। उसी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंत्री डॉ सिंह पहुंचे थे पर कॉलेज के प्रिंसिपल ही मौके से नदारद मिले।

शिक्षकों को फटकारा, कहा- ईमानदारी निभाना सीखो

आलमपुर के सरकारी कॉलेज का भविष्य खुद प्रिंसिपल और शिक्षक बिगाड़ रहे हैं। लोगों ने मंत्री डॉ गोविंद सिंह से कहा कि प्रिंसिपल पवैया महीने में एकाध बार ग्वालियर से आते हैं। बाकी शिक्षक भी पूरी तरह से मनमानी करते हैं। इस पर मंत्री ने जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बीपी सिंह कौरव को फटकार लगाते हुए कहा कि आप यहां क्या कर रहे हो। तुम्हें यह देखना चाहिए कि प्रिंसिपल व स्टाफ रोजाना क्यों नहीं आ रहे है। छात्रों की क्लास लगती हैं या नहीं। मंत्री ने कॉलेज के शिक्षकों को फटकार लगाते हुए कहा कि केवल फ्री की तनख्वाह ले रहे हो। जिस काम के लिए पैसे लेते हो उसे ईमानदारी से निभाना सीखें।

आलमपुर में े निरीक्षण के दौरान कलेक्टर से बात करते मंत्री डॉ. सिंह।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Aalmpur News - mp news minister did not get degree in college spoke to the principal collector on the phone take action


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-minister-did-not-get-degree-in-college-spoke-to-the-principal-collector-on-the-phone-take-action-062509-6601764.html

No comments:

Post a Comment