बकस्वाहा से दलपतपुर तक सड़क निर्माण के लिए 30 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए हैं। सड़क निर्माण का जिम्मा साउथ इंडियन कंपनी अल्सर मैक्स को सौपा गया था। कंपनी ने आज तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया, वहीं विभाग की लापरवाही के चलते यह बहुुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य आज भी अधूरा पड़ा है।
ठेकेदार कंपनी ने इस कार्य के लिए कई अन्य लोगों को पेटी पैक पर काम दिया, उन ठेकेदारों ने भी निर्माण के नाम पर केवल मुरम व गिट्टी डाल दी, इसके बाद काम अधूरा छोड़ दिया। यह निर्माण कार्य 2 सालों से अधूरा पड़ा हुआ है और लोगों एवं वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
ठेकेदार द्वारा इस पूरी सड़क को खोद डाला और उसमें गिट्टी मुरम डलवा दी, इसके बाद काम बंद कर दिया। ऐसी हालत में वाहन चालकों को यहां से गुजरना खतरनाक हो गया है। बारिश के मौसम में यह रोड दलदल में तब्दील हो जाता है। जिससे वाहन तो दूर पैदल चलना भी दूभर हो जाता है। बारिश के मौसम में बकस्वाहा-दलपतपुर- सागर मार्ग पूरी तरह से बंद हो जाता है। जिससे करीब 50 गांवों का संपर्क टूट जाता है।
Ãयह गंभीर समस्या है, इस संबंध में निर्माण एजेंसी से बात करता हूूं। समस्या का जल्द निराकरण किया जाएगा, सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
-डीपी द्विवेदी एसडीएम, बिजावर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-road-constructed-at-a-cost-of-30-crores-incomplete-for-two-years-062516-6601248.html
No comments:
Post a Comment