जनसुनवाई मंे दिव्यांग ने लगाई थी गुहार
कलेक्टोरेट सभागार में मंगलवार को जनसुनवाई में एक दिव्यांग की परेशानी को देखते हुए कलेक्टर छोटे सिंह ने दिव्यांग को सभागार से बाहर लेकर आए और दिव्यांग को ट्राई साइकिल देते हुए कहा अब तुम्हे आने-जाने में नहीं होगी परेशानी।
गौरतलब है कि जनसुनवाई में लखनपुरा निवासी दिव्यांग विनोद जाटव कलेक्टर छोटे सिंह के पास ट्राई साइकिल की मांग लेकर पहुंचा। कलेक्टर को आवेदन देते हुए दिव्यांग विनोद ने कहा कि साहब दिव्यांग होने से मैं कहीं भी आ जा नहीं सकता हूं, अगर जाना भी पड़ता है तो ट्राई साइकिल न होने से काफी परेशानी होती है, आप मुझे एक ट्राई साइकिल दिला दो। दिव्यांग की बात सुनकर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए विनोद जाटव को सभागार से बाहर लेकर आए और उसको ट्राई साइकिल दी। ट्राई साइकिल मिलते ही दिव्यांग विनोद के चेहरे पर खुशी छा गई। इसी क्रम में ग्राम सुहांस के ग्रामीणों ने जनवरी 2015 से जनवरी 2020 तक सरपंच और सचिव द्वारा कार्य किए बगैर कार्यों का फर्जी भुगतान होने पर उसकी जांच कराने की मांग की। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने 95 आवेदकों की समस्याओं को सुनकर विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का निराकरण कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ आईएस ठाकुर, अपर कलेक्टर अनिल कुमार चांदिल, एसडीएम भिंड इकबाल मोहम्मद आदि उपस्थित रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-divyang-said-sir-there-is-a-problem-in-moving-and-getting-tricycle-received-062610-6601774.html
No comments:
Post a Comment