प्रतिबंध डिस्पोजल के गोदाम आज भी शहर में संचालित हैं। आगजनी की घटना होने के बाद यह स्थिति सामने आई है। मंगलवार को सिविल लाइन रोड स्थित व्हाइट हाउस के पीछे प्रतिबंध डिस्पोजल सामग्री में आग लगने से काला धुआं उठने लगा। धुआं ऐसा उठा कि शहरवासियों को सकते में डाल दिया। हर किसी की निगाहें आसमान मेें उठे धुएं पर थीं कि आखिर यह आगजनी की घटना कहां हुई।
बच्चों से लेकर बुजुर्ग धुंए को देखकर कॉलोनी की ओर भागे। जहां रहवासी आग की उठी लपटों पर पानी डालकर बुझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आग बढ़ती जा रही थी। बेकाबू आग को लोगों ने छत से पानी डालकर बड़ी मुश्किल से बुझाया। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। स्थानीय रहवासी आग की घटना से सहम गए। लोगों की सूजबूझ से बड़ी घटना होने से टल गई। दरअसल जहां आग लगी थी, उसी के बाजू में एक व्यापारी अपने मकान में दोना पत्तल डिस्पोजल का गोदाम बनाए हुए हैं।
खराब दोना पत्तल को अपने गोदाम के पीछे खाली डले प्लाटों में फेंक देते हैं। मंगलवार काे आगजनी के दौरान करीब 100 पैकेट दोना पत्तल के जले मिले। इस घटना के दौरान प्रशासन के एक भी अधिकारी नहीं पहुंचे और न ही गोदाम संचालक पर कोई कार्रवाई की गई। प्रशासन के इस रवैये पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि प्रतिबंध डिस्पोजल पर अखिरकार प्रशासन कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है।
दौरान प्रशासन के एक भी अधिकारी नहीं पहुंचे और न ही गोदाम संचालक पर कोई कार्रवाई की गई। प्रशासन के इस रवैये पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि प्रतिबंध डिस्पोजल पर अखिरकार प्रशासन कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है।
टीकमगढ़। डिस्पाेजल में भड़की अाग काे पानी से बुझाते स्थानीय लोग।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-fire-in-disposal-near-warehouse-smoke-colony-smoke-062535-6601151.html
No comments:
Post a Comment