Tuesday, February 11, 2020

किसानों का आरोप: अब तक नहीं मिली पीएम सम्मान निधि


किसान बोले- कागज जमा करने के बाद भी राशि के लिए भटकने को मजबूर

नगर परिषद बैराड़ क्षेत्र के किसानों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि अभी तक नहीं प्राप्त हुई है। जिस कारण केंद्र सरकार के नियमों एवं किसान को दी जाने वाली सुविधाओं की योजनाओं पर पलीता लगाया जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र बैराड़ के ग्राम कालामढ़ बैराड़, भदेरा, बमनपुरा, पचीपुरा, अमरौदा, गोंदोलीपुरा आदि ग्रामों के किसानों के लिए प्रधानमंत्री द्वारा दी जाने वाली कृषक सम्मान निधि की राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। किसान सुरेश, गजानंद आदि का कहना है कि नगर परिषद क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा किसान सम्मान निधि की अभी तक एक भी किस्त किसानों को नहीं दी गई है, जबकि जनपद पंचायत की ओर से कई ग्रामीण क्षेत्र में किसान सम्मान निधि की दो-तीन किस्तें प्रदान कर दी गई है, इस कारण किसानों में रोष व्याप्त है। ग्राम बमनपुरा के करण सिंह रावत ने बताया कि पटवारी को कागज जमा करने के बाद भी प्रधानमंत्री द्वारा घोषित किसान सम्मान निधि की एक भी किस्त नगर परिषद क्षेत्र के किसानों को नहीं मिली है।

सम्मान निधि के लिए तहसील के बाहर खड़े किसान।

खातों में राशि डाले जाने का कार्य बैंक का है

नगर परिषद द्वारा किसानों के दस्तावेज लेकर ऑनलाइन कर दिए हैं सम्मान निधि खातों में डाले जाने का कार्य बैंक का है।
एए कुर्रेशी, सीएमओ नगर परिषद बैराड़

शीघ्र कार्रवाई की जाएगी

नगर परिषद क्षेत्र के हलकों में डॉक्यूमेंट समग्र आईडी की दिक्कत के कारण सम्मान निधि अभी तक नहीं मिल पाई है। संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर शीघ्र ही दिलवाने की कार्रवाई की जाएगी।
रामनिवास धाकड़, तहसीलदार तहसील बैराड़



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Berad News - mp news farmers39 charge pm samman nidhi not found yet


source https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-farmers39-charge-pm-samman-nidhi-not-found-yet-062538-6601842.html

No comments:

Post a Comment