Thursday, February 13, 2020

पुलवामा शहीदों की याद में जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आज


ब्यावरा| शहर में 14 फरवरी को एक दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यूनिक वॉलीबाल फेडरेशन राजगढ़ द्वारा ये प्रतियोगिता शहर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में शुक्रवार को आयोजित होगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। जिला सचिव अतुल जगताप ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए ये प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसमें जिलेभर से बालक एवं बालिका वर्ग की टीमें भाग लेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-district-level-volleyball-competition-in-memory-of-pulwama-martyrs-today-065621-6619334.html

No comments:

Post a Comment