नीम के पेड़ से निकलते पदार्थ को एकत्र करते लोग।
मंडलेश्वर | नगर से 16 किमी दूर विंध्यांचल की तलहटी में बसे ग्राम सिरसिया के गडरिया फलिया में ओंकारेश्वर परियोजना की नहर के किनारे स्थित नीम के पेड़ से सफेद दूध जैसा पदार्थ लगातार निकल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी सुभाष ने बताया वह मंगलवार की शाम को गेहूं के खेत में पानी दे रहा था। तभी बकरियों के झुंड को भगाने के लिए इस पेड़ के करीब से गुजरा। तब देखा कि सफेद दूध जैसा गाढ़ा व झागयुक्त पदार्थ इस नीम के पेड़ से लगातार निकल रहा था। धीरे-धीरे इस बात की खबर आसपास के फलियों में फैल गई। आज सुबह से ही इस नीम के पेड़ के इर्दगिर्द लोगों का आना शुरू हो गया है। लोग इस निकलने वाले पदार्थ को एकत्र कर अपने साथ ले जा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-milk-like-substance-from-neem-tree-crowd-gathered-to-see-063618-6667963.html
No comments:
Post a Comment