Wednesday, February 19, 2020

अभिभाषक का कार्य व्यवसाय नहीं सेवा है


बागली. कार्यक्रम काे संबाेधित करते हुए विजिलेंस डीजे गुप्ता।

बागली | अभिभाषक संघ बागली द्वारा आयोजित समारोह में विजिलेंस डीजे न्यायाधीश राजेश गुप्ता ने कहा-अभिभाषक का कार्य व्यवसाय नहीं बल्कि सेवा है। अभिभाषक समाज का सजग प्रहरी है और अन्याय के खिलाफ न्याय की अलख जगाने में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्हाेंने अपने स्वागत के प्रत्युत्तर में कहा कि पीड़ित, िदनहीन, दुखी, शोषित व्यक्ति को न्याय दिलाना और उसे समाज की मुख्यधारा से जोड़ना पावन पुनीत कार्य है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव ने गुप्ता का बागली आगमन पर स्वागत किया। वरिष्ठ अभिभाषक राजेंद्र इनानी, सूर्यप्रकाश गुप्ता, बसंतीलाल मोदी, एसएन पाटीदार, प्रभुलाल डोडवे, दयाराम यादव सहित कई अभिभाषक उपस्थित थे। संचालन वरिष्ठ अभिभाषक प्रवीण चौधरी ने किया। आभार अभिभाषक संघ के अध्यक्ष कैलाश सैंधव ने माना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bagli News - mp news adviser39s work is not a business but a service


source https://www.bhaskar.com/mp/dewas/news/mp-news-adviser39s-work-is-not-a-business-but-a-service-063622-6666454.html

No comments:

Post a Comment