Wednesday, February 19, 2020

शिविर में 557 मरीजों का किया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण


मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉक्टर।


सनावद | नगर में जय किसान ऋण माफी योजना शिविर में आए किसानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शासकीय आयुर्वेद औषधालय द्वारा शिविर में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। आयुष अधिकारी डॉ. संतोष मौर्य के निर्देशानुसार डॉ. मनीष निंगवाल, डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. संदीप गौड़ ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाई वितरित की। इसमें बुखार, श्वास, चर्म रोग व अन्य बीमारियों के मरीज मौजूद थे। टीकाराम बिरला, शिवकुमार बड़ोले, रविंद्र, शीला जामरा, लक्ष्मी निंगवाल, सुभद्रा नरगांवे, सिकदार डाबर व अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-free-health-test-of-557-patients-done-in-the-camp-063615-6667962.html

No comments:

Post a Comment