Tuesday, February 11, 2020

बच्चों ने पॉवर हाउस और अस्पताल की कार्यप्रणाली देखकर पूछे प्रश्न


आपातकालीन स्थिति में बुलाएं एंबुलेंस

भ्रमण के दौरान छात्रों को डॉक्टर गुप्ता द्वारा बताया कि आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस बुलाने के लिए 108 नंबर डायल करें। साथ ही उन्हें सही पता बताएं। प्राचार्य नरेंद्र रासमेरी, आनंद नीखरा ने चाय एवं नाश्ता कराया। पनारिया नाथ मंदिर पर दर्शनकर कराया बच्चों को भोजन। छात्रों द्वारा पूरे भ्रमण कार्यक्रम में प्रसन्न मुद्रा में रहकर आनंद लिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को जंगल तालाब एवं तमाम तरह की जानकारी देने के लिए जगदीश परिहार, चिंटूलाल प्रजापति, प्रभात गुप्ता, समीउल्लाह कुर्रेशी, प्रकाशचंद जाटव, संजीव कुमार रूसिया, अमृत लाल जाटव, जगदीश, रामचरण प्रजापति, दिनेश कुमार नीखरा, अशोक कुमार पुरोहित, अजय कुमार ओझा, उत्तम कुमार रसिया ने भ्रमण के समय सभी छात्रों को सभी स्थानों की जानकारी दी।

खोड़| कस्बे के शासकीय माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आस-पास की खोज कार्यक्रम के तहत वन विभाग, पशु अस्पताल सहित विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया गया।

स्कूल प्रभारी इरशाद मोहम्मद कुर्रेशी का कहना है कि विभागीय अधिकारियों से परमिशन लेकर समस्त छात्र-छात्राओं को सबसे पहले पशु अस्पताल खोड़, उसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वन विभाग, पॉवर हाउस, तालाब, हायर सेकंडरी विद्यालय से ले जाकर प्राचीन मंदिर पनरिया नाथ मंदिर तक भ्रमण कराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोड़ में मेडिकल ऑफिसर डॉ. नितिन गुप्ता ने समस्त छात्र-छात्राओं को अस्पताल की बारीक से बारीक जानकारी दी एवं सूखा कचरा गीला कचरा किस तरह से निस्तारण किया जाए उस विषय में बताया कि हमेशा सूखा व गीला कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Berad News - mp news children asked questions looking at the functioning of power house and hospital


source https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-children-asked-questions-looking-at-the-functioning-of-power-house-and-hospital-062544-6601852.html

No comments:

Post a Comment