बैराड़|ठाकुर बाबा मंदिर मां हिंगलाज भक्त मंडल एवं सर्व समाज द्वारा संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसका वाचन पंडित कल्याणचंद्र व्यास महंत नानौरा माता मंदिर द्वारा कृष्ण के जन्म उत्सव कृष्ण बाल लीलाएं एवं गिरिराज पूजन की कथा उपस्थित श्रोताओं को सुनाई। सभी उपस्थित श्रोताओं को बताया पृथ्वी पर असुरों एवं राक्षसों के अत्याचार से जब धरती एवं उस पर रहने वाले संत महात्मा प्राणी त्रस्त हो जाते हैं तो पापियों का नाश करने के लिए भगवान मनुष्य का रूप धरकर अवतार लेते हैं। भगवान में यदि आपको विश्वास है तो वह कण-कण में मिलेंगाे।
विश्वास चाहे जैसा भी करो, भगवान का आशीर्वाद किसी भी रूप में मिलेगा। इसी तरह मनुष्य कितना भी पापी हो, यदि वह पाप छोड़कर भगवान की शरण में आ जाए तो उसी दिन से उसके सभी पुराने पाप एवं बुराई नष्ट हो जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-believe-in-god-in-every-particle-vyas-062541-6601848.html
No comments:
Post a Comment