भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि
भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को पार्टी के सभी 26 मंडलों पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी हित के लिए आजीवन धनराशि देने का संकल्प लेते हुए आर्थिक सहयोग किया। समर्पण दिवस पर मुख्य कार्यक्रम चितौरा मंडल पर जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष ने सर्वप्रथम पार्टी हित में आर्थिक सहयोग करते हुए आजीवन सहयोग करने की शपथ ली।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय को कालजयी संस्कृति का पुजारी बताया। उन्हीं के प्रेरणा स्वरुप पूर्व प्रधानमंत्री अटल वाजपेयी के शासनकाल से पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत गरीब परिवार को राशन दिया जाता है। उनका कहना था कि जब तक अंतिम व्यक्ति तक विकास नहीं पहुंचता देश को संपूर्ण आजादी नहीं मिलेगी। आजादी के बाद देश अनेक समस्याओं से जूझ रहा था। राष्ट्र हित में भारतीय जनसंघ की उन्होंने स्थापना की। राष्ट्र के समग्र विकास एवं गरीबों के हित के लिए वे हमेशा लड़ते रहे। उनकी संदेहास्पद असामयिक मृत्यु हुई। शव मुगलसराय स्टेशन के पास पाया गया। फेंक दिया गया। तत्कालीन सरकार ने राजनीतिक विद्वेष के कारण मामले की जांच तक करना मुनासिब नहीं समझा। उनकी जीवनी से हमेशा सीख लेनी चाहिए। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित था। उनके आदर्शों पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है।
कार्यकर्ताओं ने दी आजीवन सहयोग राशि: पार्टी द्वारा पीपरी, सुरपुरा, अटेर, फूफ, गोहद, मालनपुर सहित सभी 26 मंडलों में पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने आजीवन सहयोग राशि दी।
आज भाजपा जहां है वह पंडितजी की देन: जैन
जिलामुख्यालय पर सुभाष मंडल पर पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रविसेन जैन, अमित दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भाजपा आज जिस ऊंचाई पर है यह पंडित जी के आदर्शों की ही देन है। पंडित दीनदयाल ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया था। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायी है। इसी क्रम में जिला प्रभारी अमित दुबे ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता माने जाते हैं। । इस मौके पर डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. शिवकुमार राजौरिया, भरत शर्मा, उषा नगरिया, शेरू पचौरी, प्रदीप भदौरिया आदि मौजूद रहे।
समर्पण दिवस पर सहयोग राशि देते हुए जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-development-is-to-reach-the-end-of-the-person-gurjar-062604-6601772.html
No comments:
Post a Comment