Tuesday, February 11, 2020

इटावा की टीम ने 3-0 से भिंड के यंगस्टार फुटबॉल क्लब को दी शिकस्त


अंतरराज्यीय फुटबॉल कप टूर्नामेंट में दूसरे दिन मंगलवार को 17वीं बटालियन मैदान में दो मैच खेले गए। जिसमें इटावा टीम ने 3-0 से यंगस्टार फुटबॉल क्लब भिंड को शिकस्त देकर अगले दौर का टिकट कटाया। टूर्नामेंट में दूसरा मुकाबला आईटीएम यूनिवर्सिटी बनाम गुना फुटबॉल क्लब के बीच हुआ। जिसमें आईटीएम यूनिवर्सिटी ने 3-0 से जीत कर अगले दौर में अपनी जगह बनाई।

17वीं बटालियन मैदान में निरंजन स्पोटर्स क्लब के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। मंगलवार को पहला मैच इटावा टीम आैर यंगस्टार फुटबॉल क्लब भिंड के बीच हुआ। मैच के 27वे मिनट में इटावा टीम के खिलाड़ियों ने शानदार गोलकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। हालांकि इसके बाद दोनों टीम की तरफ से कोई गोल नहीं हुआ। मैच का पहला हाफ 1-0 से इटावा टीम के पक्ष में रहा। दूसरे हाफ में 72 वे मिनट में मिले इटावा टीम के खिलाड़ियों ने तेज शुरूआत करते हुए दूसरा गोल करते हुए 2-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद फुटबॉल लगातार दोनों पालों में घूमती रही, लेकिन बतौर गोल किसी को कोई सफलता नहीं मिली। मैच के अंतिम 10 मिनट में इटावा टीम ने तीसरा गोल करते हुए 3-0 से यह मुकाबला जीत कर अगले दौर में जगह बनाई।

आईटीएम यूनिवर्सिटी ने गुना को 3-0 से दी शिकस्त:टूर्नामेंट का दूसरा मैच में आईटीएम यूनिवर्सिटी बनाम गुना फुटबॉल क्लब टीम आमने-सामने हुईं। इस मुकाबले में दाेनों ही टीम ने एक-दूसरे पर गोल करने के काफी प्रयास किए। लेकिन सफलता किसी को नहीं मिली। इसी बीच आईटीएम यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने 40 वें मिनट में गोल करते हुए टीम का खाता खोला। एक गोल से पिछड़ी गुना फुटबॉल क्लब टीम ने खेल में और तेजी से खेलना शुरू किया। लेकिन गुना टीम के खिलाड़ी गाेल नहीं कर सके। मैच के 63 वें अौर 75 वें मिनट में आईटीएम यूनिवर्सिटी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए एक-एक गोल करते हुए यह मुकाबला 3-0 से अपने नाम करते हुए अगले दौर का टिकट कटाया।

फुटबॉल चुस्ती-फुर्ती का खेल है: भदौरिया

टूर्नामेंट में मंगलवार को पूर्व जनपद अध्यक्ष अटेर उमेश सिंह भदौरिया मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए कहा कि फुटबॉल चुस्ती-फर्ती का खेल है। वहीं दुनिया के अधिकांश देशों में फुटबॉल खेला जाता है। भिंड में इस प्रकार का टूर्नामेंट युवा के खिलाड़ियों को जरूर प्रेरित करेगा। इस मौके पर अमित सिंह भदौरिया, पार्षद राजेंद्र बैस, सीटू भदौरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

बटालियन में मैच खेलते यंग स्टार और इटावा के खिलाड़ी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhind News - mp news etawah team beat bhind39s youngstar football club 3 0


source https://www.bhaskar.com/mp/bhind/news/mp-news-etawah-team-beat-bhind39s-youngstar-football-club-3-0-062601-6601771.html

No comments:

Post a Comment