Sunday, February 23, 2020

देर रात तक लोकगीतों पर झूमे श्रद्धालु


देवरी| मां कंकाली भीतर कोट समिति के द्वारा लगातार महाशिवरात्रि पर्व पांचवां वर्ष के उपलक्ष्य में राई लोकगीतों का आयोजन शनिवार को किया गया। शनिवार को एनएच 12 पर दोपहर 2 बजे से दलसा दादा मंदिर से विशाल कलश यात्रा मां कंकाली देवी तक निकाली गई। रात्रि 8 बजे से मां कंकाली मंदिर भीतर कोट पर सागर से आई रेडियो एवं टेलीविजन सिंगर डॉली ठाकुर, राजेश पाल, नृत्यांगना अनीता और अंजली के सुंदर राई नृत्य से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुबह 5 बजे तक चले कार्यक्रम में लोग जमकर थिरके, इस कार्यक्रम में देवरी, गोरखपुर, डूंगरिया, आलीवाड़ा, गहलावन, टीमरावन, करैया, थाला दीघावन के हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं समिति के सदस्य दीपेंद्र राज, शैलू राजपूत, हल्ले राजपूत, जीतू राज, ज्ञानेंद्र सिंह, माटुं पंडा आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-devotees-visit-folk-songs-till-late-night-064059-6698987.html

No comments:

Post a Comment