एंटी माफिया दल का गठन कर भूला प्रशासन
शहर में रेत माफियाओं का दबदबा बरकरार है। माफिया स्कूलों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से ठंडी सड़क के पास स्थित शासकीय हायर सेकेंड्री विद्यालय क्रमांक दो के खेल मैदान में रेत माफियाओं द्वारा रेत डंप की जा रही है और खेल परिसर पर अवैध तरीके से कब्जा कर खुर्दबुर्द किया जा रहा है। रेत माफिया रेत खदानों से धड़ल्ले से रेत लेकर आ रहे हैं और खेल परिसर में डंप लगाते हैं फिर फुटकर में एक-एक ट्रॉली बाजार में बेच रहे हैं। स्कूल के खेल परिसर में कब्जा होने से खेल गतिविधियां नहीं हो पा रही हैं। स्कूल में खेल सामग्री होने के बाद भी छात्रों को खेलने के लिए खेल मैदान नहीं है। यही नहीं जब स्कूल प्रबंधन द्वारा इन्हें रेत डंप करने से रोका जाता है तो धमकियां दी जाती हैं।
बता दें कि मप्र सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ के आदेश पर जिले में भू माफिया, शराब माफिया, सहकारिता माफिया, रेत माफिया आदि पर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन ने जिला स्तर पर एंटी माफिया दल का गठन किया था। जिला स्तर पर गठित एंटी माफिया सेल ने तहसील व अनुभाग स्तर पर दलों का गठन किया था। दलों का गठन हुए दो महीने हो चुके हैं लेकिन पिछले दो महीने में जिला और अनुभाग स्तर पर एक भी बड़ी कार्रवाई किसी भी तरह के माफिया पर देखने को नहीं मिली है। शहर में गली मोहल्लों, होटलों, ढावों पर खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है, मादक पदार्थ गांजा, चरस, अफीम की बिक्री खुलकर हो रही है। भू माफियाओं पर कार्रवाई के लिए प्रशासनिक अफसर हिम्मत नहीं जुटा पाए और अप्रत्यक्ष रूप से सरेंडर कर दिया। यही हाल रेत माफियाओं का भी है।
रेत माफिया शहर में ही जगह-जगह रेत के अवैध तरीके से डंप लगा रहे हैं, लेकिन न पुलिस अफसर कार्रवाई करते हैं, न राजस्व और न खनिज विभाग। पुलिस केवल उन्हीं ट्रैक्टर ट्रॉलियों को पकड़ती है जिनसे रुपयों की बंदी नहीं होती है। पिछले 15 दिन से माफियाओं ने नंबर दो हायर सेकंड्री स्कूल के खेल मैदान पर भी कब्जा कर लिया है। इसलिए यहां खेल गतिविधियां बंद हो गई हैं। स्कूल प्रबंधन ने रेत डालने वालों को रोका भी तो उन्हें डराया धमकाया जा रहा है।
डंप रेत के ढेर से रेत भरती लेवर।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-mafia-occupied-the-school-playground-and-dumped-sand-071043-6609673.html
No comments:
Post a Comment