Wednesday, February 12, 2020

हवा थमी तो 75 दिन बाद दिन का पारा 30 बढ़कर 26.7 पर, रात में अभी भी सर्दी


दो दिन में तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, बढ़ने लगी गर्मी

सर्दी के सीजन में 75 दिन बाद तापमान बढ़कर 26.7 पर पहुंचा है। इससे पहले तापमान 20 से 25 डिग्री ही रिकार्ड किया जाता रहा है। फरवरी माह में ही अब तक के दिनों में यह सबसे बड़ी छलांग है। आगामी दो से तीन दिन में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

वहीं रात में तापमान मात्र एक डिग्री बढ़कर 7 डिग्री पर पहुंचा है। तापमान बढ़ने का कारण हवा का स्थिर रहना बताया गया है। साथ ही दिन में हवा की रफ्तार भी चार से पांच किमी प्रति घंटा है। इस सीजन में अंतिम बार सबसे ज्यादा तापमान 28 नवंबर को सबसे ज्यादा 29 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद तापमान गिरना शुरू हो गया और दिसंबर माह में 28 दिसंबर को सबसे कम 10.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। जनवरी माह में तापमान 10 जनवरी को सबसे कम 16 डिग्री और 27 जनवरी को सबसे ज्यादा 25 डिग्री तक रहा। इस माह में अधिकतम तापमान 4 फरवरी को सबसे कम 21.2 डिग्री रहा। पिछले 15 दिन से तेज धूप भी निकल रही है लेकिन शीत लहर चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही थी। मंगलवार को ही अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.8 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकार्ड हुआ। बुधवार को हवा का डायरेक्शन शांत रहने से तापमान तीन डिग्री उछला और 26.7 पर पहुंच गया।

दो दिन में 31 तक पहुंच सकता है दिन का पारा

बुधवार से तापमान के बढ़ने की शुरुआत हो गई है। 75 दिन बाद अधिकतम तापमान 26 डिग्री के ऊपर पहुंचा है और 26.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। अब तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है। आगामी दो दिन में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है।

सबसे पहले सरसों की फसल की होगी कटाई

रबी सीजन में सरसों की फसल की बोवनी पहले हो जाती है और जल्दी पककर तैयारी भी हो जाती है। इन दिनों अधिकांश जगहों पर सरसों की फसल के फूल झड़ चुके हैं और फलियां लगी हैं। आगामी 15 दिन में फसल पककर तैयार हो जाएगी और कटना भी शुरू हो जाएगी। धूप निकलते ही सरसों पर बैठने वाली माहू उड़कर शहर की तरफ आने लगी है।

खेतों में पकने लगी सरसों फसल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Datia News - mp news after 75 days the mercury rose by 30 days to 267 still cold at night


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-after-75-days-the-mercury-rose-by-30-days-to-267-still-cold-at-night-071039-6609671.html

No comments:

Post a Comment