Wednesday, February 12, 2020

ग्वालियर 11 ने सोनेट क्लब को 59 रन से हराकर जीता टूर्नामेंट


स्वर्गीय कपिल सेठ एवं स्वर्गीय अशोक खरे की स्मृति में स्टेडियम पर खेले जा रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को ग्वालियर एकादश और सोनेट क्लब के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें ग्वालियर एकादश ने 59 रन से जीत दर्ज की।

फाइनल मुकाबले में टास ग्वालियर एकादश ने जीता और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 172 रन बनाए। ओपनिंग बल्लेबाज शिवम ने 7 चौकों की मदद से 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनका साथ कोशाद्र लक्ष्य 41 व हिमांशु 29 ने दिया। सोनेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए सतेन्द्र गुर्जर ने 2 विकेट, अमित बिरथरिया, संजय शर्मा और देव योगी ने 1-1 विकेट लिया। जबाबी पारी खेलते हुए सोनेट क्लब मैच के 18 वें ओवर में 114 रन ही बना सकी और पूरी टीम 59 रन से मैच हारकर पवैलियन लौट गई। सोनेट की ओर से सर्वाधिक 24 रन वंश अग्रवाल ने बनाए। अभिषेक बबेले और सतेन्द्र गुर्जर ने 16-16 रन का योगदान दिया। ग्वालियर एकादश की ओर से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन शैजल ने किया। शैजल ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए। हिमांशु एवं शिवम ने 2-2 रन झटककर मैच जीत लिया। मैच का मेन आफ द मैच का पुरस्कार ग्वालियर के शिवम को दिया गया।

जबकि मैन ऑफ द सीरीज उपविजेता टीम सोनेट क्लब के अभिषेक बबेले को दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित भाजपा नेता डॉ. सुकर्ण मिश्रा ने विजेता टीम को 11 हजार रुपए नगद और ट्राॅफी और उप विजेता टीम सोनेट क्लब को रनर अप ट्रॉफी एवं 5 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-gwalior-11-won-the-tournament-by-defeating-sonnet-club-by-59-runs-071047-6609676.html

No comments:

Post a Comment